Sunday, August 20, 2017

वो वक्त पे बदल जाते हैं
जाने क्यों इतना याद आते हैं
छोटी उम्र के पक्के रिश्ते
बड़े होने पे बिखर जाते हैं
उनके भी कहीं पक्के रिश्ते होंगे
जहाँ वो हमसा सुकून पाते हैं
बिना बात किये पहले दिन जाते थे
अब तो साल गुज़र जाते हैं
वक्त आने पे रिश्ते
क्यों इतना बदल जाते हैं
साथ खेल कर जो बड़े हुए
क्यों बचपन को भूल जाते हैं
छोटी सी बात पे जो लड़ पड़ते थे
अब लड़ना नहीं चाहते हैं
इसे क्या कहे मालूम नहीं कुछ
पर इतना पता हैं आजकल
हलके से तनाव से ही
 रिश्ते बिगड़ जाते हैं